{"_id":"632ca7025593bc787577c739","slug":"chitrakoot-river-water-level-rises-temporary-bridge-submerged-traffic-disrupted-in-six-villages-chitrakoot-news-knp7195569177","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : नदी का जलस्तर बढ़ा, डूबा अस्थायी पुल, छह गांव का आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : नदी का जलस्तर बढ़ा, डूबा अस्थायी पुल, छह गांव का आवागमन बाधित
विज्ञापन
मऊ। नदी का जलस्तर बढ़ने से मध्यप्रदेश की सीमा से सटे गोइया कला गांव के पास सड़क पर पानी भर गया। साथ ही इस मार्ग पर बना अस्थायी पुल भी डूब गया है। इससे छह गांव के लोगों का आवागमन बाधित हो गया।
मऊ क्षेत्र में स्थित गोइया कला गांव के पास मादा स्थित नदी बहती है, जो मध्यप्र्रदेश की सीमा से जुड़ी है। मध्यप्रदेश में जोरदार बारिश होने से नदी का पानी बढ़ गया है। पानी सड़क पर भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन भी बंद हो गया है।
इस सड़क से यूपी क्षेत्र के बरगढ़ कस्बा सहित आसपास के गांवों के निवासी मध्यप्रदेश क्षेत्र में आते-जाते हैं। इसी तरह से मध्यप्रदेश के कई गांवों के लोगों का भी मऊ क्षेत्र में आना-जाना होता है।
विज्ञापन
गोइया कला गांव के बाल मुकुंद साहू, भीमसेन, केशव साहू, दिनेश, रामप्रसाद ने बताया कि सड़क पर बना पुल ऊंचा न होने से नदी का जलस्तर बढ़ने पर डूब जाता है। इससे आवागमन में समस्या हो रही है।