फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Raw houses of five people fell due to rain

बारिश से गिरे पांच लोगों के कच्चे घर

Thu, 22 Sep 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Raw houses of five people fell due to rain
चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर। तीन दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। पांच लोगों कच्चे घर गिर गए। सड़कों और गलियों में जलभराव से लोग परेशान हैं। खेतों में पानी भर जाने से तिल, उड़द और मूंग की फसल को नुकसान हो रहा है। हालांकि धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है।
विज्ञापन

इस साल जिले में सूखे के आसार बन गए थे। सितंबर के पहले पखवाड़े तक बारिश न होने से धान की फसल सहित अन्य फसलें सूखने लगीं थीं। मौसम में अचानक बदलाव आने केे बाद बारिश मेहरबान हो गई। तीन दिन से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। लोगों का घरों से निकलना मुुश्किल हो रहा है। बारिश से कई गांवों की गलियों और बस्तियों में जलभराव हो गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बारिश से कच्चे घर गिर रहे हैं। मऊ क्षेत्र के बबुरी गांव में उमेश पुत्र बुधई का कच्चा घर गिर गया। मानिकपुर क्षेत्र के ऊंचाडीह के मजरा चमरौहा में निबुआ पुरवा निवासी मुन्ना तिवारी का भी घर गिर गया। इसके अलावा सरैंया क्षेत्र मेेें रायपुरवा में रामरती पत्नी हरिश्चंद्र का कच्चा घर, टिकरिया में राजू कोल के घर की दीवर गिर गई। रानीपुर गांव में महेश कोल का भी कच्चा घर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीवा कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी के मुताबिक तीन दिन में 60 एमएम से अधिक बारिश हुई है। अभी दो दिन जोरदार बारिश की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि बारिश से तिल, मूंग और उड़द की फसल को नुकसान हुआ है। बताया कि रबी की फसल के लिए यह पानी वरदान साबित होगा। किसान गेहूं, चना, तिलहन की फसल की बुआई नवरात्र में शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed