Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Principal Secretary also inspected Silouta and Chandi Bangar water treatment plants

प्रमुख सचिव ने सिलौटा और चांदी बांगर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी किया निरीक्षण

Wed, 16 Nov 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Principal Secretary also inspected Silouta and Chandi Bangar water treatment plants
फोटो-8- रैपुरा में जल जीवन मिशन योजना के कार्य का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव नमामि गंगे, ग्रामीण जला - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जल जीवन मिशन योजना के तहत दिसंबर तक हर घर नल से जल पहुंचाने की तैयारी का प्रमुख सचिव व एमडी ने कार्यस्थल पर निरीक्षण किया। रैपुरा परियोजना की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। कार्यदाई संस्था, प्रशासनिक अधिकारियों व इंजीनियरों से एक स्थान पर योजना से जुड़े एक एक विषय के पूर्ण होने की तारीख पूछी। कार्यदाई संस्था को एक हफ्ते में सभी स्तरों पर सुधार न करने बर्खास्त करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन की परियोजनाओं से 135305 परिवारों को नल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। बुधवार को चित्रकूट पहुंचे प्रमुख सचिव नमामि गंगे (ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) अनुराग श्रीवास्तव व जल निगम के एमडी डॉ. बलकार सिंह ने परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव रैपुरा ग्राम समूह पेयजल परियोजना के इंटेकवेल की प्रगति देखने के बाद डब्ल्यूटीपी पहुंचे। हर कंपोनेंट का निरीक्षण किया। साथ चल रहे अधिकारियों और इंजीनियरों से सवाल भी पूछे। निरीक्षण के पश्चात प्रमुख सचिव ने कार्यदायी संस्था के अफसरों को तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के एमडी ने कंपनी को निर्देश दिए कि मैन पावर दो गुना करें। दिन के साथ रात की पाली में भी निर्माण कार्य पूरा कराएं। इंजीनियरों और प्रशासनिक अधिकारियों को योजना की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए। डीएम अभिषेक आनंद व एडीएम सुनंदु सुधाकरण भी साथ रहे।

रैपुरा ग्राम समूह पेयजल परियोजना की प्रगति देख नाराज प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को कार्य की गति में तेजी लाने के साथ ही दिसंबर तक योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य करा रही एजेंसी के अफसरों से पूछा कि आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है। मैन पावर कम क्यों है, जबकि बजट पूरा मिल रहा है। सवालों से अफसरों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed