{"_id":"63067335a4cea80f832becbf","slug":"chitrakoot-policemen-snatched-money-and-made-video-again-sp-handed-over-investigation-of-the-case-to-co-chitrakoot-news-knp7144715141","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : पुलिसकर्मियों ने छीने रुपये फिर बनाया वीडियो,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : पुलिसकर्मियों ने छीने रुपये फिर बनाया वीडियो,
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के खोर गांव के पास तीन युवकों ने थाने के तीन सिपाहियों पर मारपीट कर रुपये छीनने के आरोप लगाए हैं। विरोध करने पर गांजा व शराब रखने के झूठे आरोप लगाकर वीडियो में जबरन बयान दर्ज कराए हैं। इस मामले में एसपी ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वायरल वीडियो के हिसाब से जांच सीओ को सौंपी गई है।
खोर रैपुरा गांव निवासी शिवबालक सिंह, सत्यदेव तिवारी व एक अन्य ने बताया कि मंगलवार को वह अपने गांव से रैपुरा की ओर गए थे। रास्ते में थाने के तीन सिपाही मिले और उन्हें रोककर पूछताछ की। आरोप लगाया कि तीनों को अलग-अलग कमरे में ले जाकर मारा पीटा और उनके पास मौजूद लगभग तीस हजार रुपये छीन लिए। विरोध करने पर सिपाहियों ने मारपीट कर दबाव बनाया कि वह सब शराब व गांजा लेकर जा रहे थे। एक पीड़ित ने यह भी बताया कि पुलिसकर्मियों ने घर से रुपये मंगाने का दबाव बनाया।
इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ है। पूरे मामले में थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि अभी उनके पास लिखित शिकायत नहीं मिली है। वहीं, एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर इसकी जांच सीओ स्तर से कराई जा रही है।