{"_id":"6349aa7fce01e75d825b5937","slug":"chitrakoot-people-of-kuberganj-are-not-getting-water-for-ten-days-chitrakoot-news-knp723299785","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : दस दिनों से कुबेरगंज वासियों को नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : दस दिनों से कुबेरगंज वासियों को नहीं मिल रहा पानी
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के कुबेर गंज मोहल्ले की बाधित दस दिनों से जलापूर्ति बहाल कराने के लिए जल संस्थान के प्रयासों में आंशिक सफलता मिली है। शुक्रवार को जेई के नेतृत्व में नौ सदस्यीय कर्मचारियों की टीम ने सड़क के नीचे टूटी पाइप लाइन की तलाश की है। इसे जोड़ने का काम जारी है। अधिकारियों की मानें तो शनिवार से जलापूर्ति बहाल हो जाएगी।
जल संस्थान की पाइप लाइन गड़बड़ होने से शहर के कुबेरगंज के 50 से अधिक घरों की जलापूर्ति बाधित चल रही है। इसके लिए जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता गंगासागर और जेई रविकुमार विश्वकर्मा ने खुद पूरी लाइन का मुआयना किया। नौ कर्मचारियों की टीम ने कुछ छह जगहों पर गड्ढा खोदकर पाइप लाइन में फाल्ट की तलाश की।
शुक्रवार को जेई ने दावा किया कि सीसी रोड के नीचे पीपल के पेड़ की जड़ें पाइप लाइन में घुस गई थीं। इससे जलापूर्ति बाधित हो रही थी। इससे पाइप भी टूट गई थी। फाल्ट मिल गया है। पूरी संभावना है कि शनिवार तक जलापूर्ति बहाल हो जाएगी।