फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Parcel Special Freight Train Facility

चित्रकूटः पार्सल स्पेशल मालगाड़ी चलने से मिली सहूलियत

Wed, 08 Apr 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Parcel Special Freight Train Facility
फोटो- 3- लॉकडाउन के दौरान झांसी से चित्रकूट पहुंची पार्सल ट्रेन। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। लॉकडाउन के दौरान चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन रूकी तो आसपास के लोगों को लगा कि अब ट्रेन सेवा बहाल हो गई है। लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि यह पार्सल बुकिंग ट्रेन है पैसेंजर नहीं है। रेलवे विभाग ने आम आदमी की सहूलियत के लिए पार्सल स्पेशल मालगाड़ी की शुरूआत की है। जो बुधवार को चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन पहुंची। पार्सल की सुविधा शुरू हो जाने से आम जनता का समान एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंच जाएगा। ट्रेन की सूचना व पार्सल किए गए सामान की सूचना नेट के माध्यम से जानकारी मिलती रहेगी। वही व्यापारियों का कहना कि कानपुर स्टेशन से ट्रेन चलना चाहिए। यहां के व्यापारी कानपुर से ही अधिक सामान मंगवाते हैं।
विज्ञापन

पार्सल स्पेशल मालगाड़ी आठ से 14 अप्रैल के बीच प्रतिदिन झांसी व प्रयागराज से चलाई गई है। जिसमें झांसी से चलने वाली पार्सल मालगाड़ी सुबह चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन पर 10 बजकर 45 मिनट पर कर्वी पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद आगे रवाना होगी। इसी तरह प्रयागराज से आने वाली स्पेशल मालगाड़ी चित्रकूट धाम पर 9 बजकर 20 बजे आएगी। दोनो पार्सल माल गाड़ी बुधवार निर्धारित समय पर पहुंची। इसकी लोकेशन इंटरनेट पर भी देखी जा सकेगी। इन ट्रेनों से माल प्रयागराज पहुंचाने पर मुंबई हावड़ा और दिल्ली हावड़ा रूट के सभी स्टेशन तक पहुंच सकेगा। व्यापारी नेता गुलाब गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता आदि ने बताया कि पार्सल की सुविधा शुरू होने से सहूलियत मिलेगी। व्यापारी अपने दुकान के लिए सामग्री शहरों से मंगवा सकते हैं। वही व्यापारियों का कहना है कि इस रूट से पार्सल गाड़ी चलने से यहां के व्यापारियों को कोई फायदा होने वाला नहीं है। कानपुर शहर से अधिकतर व्यापारी सामान लाते हैं। चलाई गई पार्सल मालगाड़ी से कोई फायदा नहीं होगा। स्टेशन मास्टर आरसी यादव ने बताया कि आज कोई भी पार्सल नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed