{"_id":"632e007b99798919225b515a","slug":"chitrakoot-old-man-beaten-to-death-in-hospital-chitrakoot-news-knp7197475174","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : वृद्ध की पिटाई अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : वृद्ध की पिटाई अस्पताल में मौत
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। झगड़े में बीच-बचाव कर रहे वृद्ध की युवक ने लाठी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
राजापुर थाना क्षेत्र के गौहानी कला गांव निवासी शिवमंगल (70) गुरुवार की शाम घर से खाना खाकर खेत जा रहे थे। गांव के ही श्यामलाल पाल (55) और उसके बेटे राजू पाल के बीच विवाद चल रहा था। राजू पिता श्यामलाल और बहन सिलोचना की लाठी से पिटाई कर रहा था। यह देख वृद्ध शिवमंगल ने बीचबचाव का प्रयास किया।
इस पर राजू ने शिवमंगल पर भी लाठी से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह बीचबचाव कराया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजापुर सीएचसी में घायलों को भर्ती कराया। हालत गंभीर देख शिवमंगल और सिलोचना को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में घायल शिवमंगल ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। राजापुर थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि राजू पाल का कई माह से उसका मानसिक स्वस्थ ठीक नहीं है, जिसका इलाज चल रहा है। बेटे संतोष की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।