फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Minister worshiped land at work place

चित्रकूटः मंत्री ने कार्यक्र्तम स्थल पर किया भूमि पूजन

Wed, 26 Feb 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Minister worshiped land at work place
फोटो- 16- प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए तैयार किया जा रहा विशेष मंच व भूमि पूजन स्थल पर काम शुरु होने ? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। 29 फरवरी को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बुधवार को नागरिक उड्डयन राजनैतिक पेंसन, अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी व डीएम शेषमणि पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कार्यक्त्रस्म स्थल मैं भूमि पूजन विधिविधान से किया। मंत्री व जिलाधिकारी सहित सभी संबंधित प्रभारी, सहायक प्रभारी अधिकारियों ने कार्यक्त्रस्म स्थल का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। मंत्री ने पंडाल व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिग, हेलीपैड, मंच आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपीजी टीम ने डाला डेरा
चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 फरवरी के जिले में आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार की एसपीजी( विशेष सुरक्षा दस्ता) जिले में पहुंच गई। इसमें आईजी व अन्य अधिक ारी भी टीम में आए है। जो भरतकूप क्षेत्र के सभा स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर जानकारी ली। पुलिस टीम के साथ एसपीजी के एसपी व अन्य कमांडो ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की और कई निर्देश दिए। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कई बाहरी जिले की पुलिस फोर्स के साथ लगभग ढाई हजार पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर मंडलायुक्त चित्रकूट धाम गौरव दयाल, डीआईजी चित्रकूट धाम दीपक कुमार, एसपी अंकित मित्तल, एडीएम जीपी सिंह, एसडीएम एके पांडेय, अपर एसपी बलवंत चौधरी व सीओ रजनीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंडाल तैयार करने पर जोर
चित्रकूट। प्रधानमंत्री के आगमन से एक दिन पहले मंच व पंडाल स्थल तैयार कराने के लिए मंच स्थल पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी सहित जिले अधिकारी डटे रहे। मंच व पंडाल को बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। लगभग एक लाख कुर्सियां बैठने के लिए मंच स्थल पर पहले से लगा दी गई। इसके साथ ही छाया के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। शुक्रवार की दोपहर दो बजे औद्योगिक विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना भी यहां आकर प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारी का जायजा लेंगे। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद 29 फरवरी की सुबह आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था
चित्रकूट। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर 15 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जहां पर वाहन खडे़ होंगे। जहां तहसीलदार तैनात रहेंगे। पार्किं ग स्थल पर ही लंच पैकट देने की योजना बनाई जा रही है। पैकट तैयार करने के लिए खाद्य विभाग को जिम्मेदारी दी गई है।
केंद्र सरकार के अधिकारियों ने डाला डेरा
चित्रकूट। कार्यक्रम के लिए केंद्र सरकार के अधिकारियों ने भी जिले में डेरा जमा लिया है। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव अश्विवनी कुमार व निदेशक डा. यूपी शुक्ला ने कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक टीपी शाही से चर्चा किया।

सभा स्थल पर लाए जाएंगे लाभार्थी
चित्रकूट। सभा के दौरान विभिन्न योजनाओं के लिए 12 हजार लाभार्थियों को लाने के लिए लाने के इंतजाम की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। जिसके लिए लाभार्थियों के लिए लाने के लिए इंतजाम एडीएम व एआरटीओ की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed