फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Mason dragged two hundred meters trapped in Scorpio, death, cousin sitting in bike was also injured, did not wear helmet

चित्रकूट : स्कार्पियो में फंसकर दो सौ मीटर घिसटा राजमिस्त्री, मौत, बाइक में बैठा चचेरा भाई भी घायल, नहीं लगाए थे हेलमेट

Thu, 25 Aug 2022 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Mason dragged two hundred meters trapped in Scorpio, death, cousin sitting in bike was also injured, did not wear helmet
राजापुर। राजापुर मऊ रोड के देवहटा मोड़ के पास बुधवार की शाम स्कार्पियो की टक्कर से बाइक चालक दो सौ मीटर घिसटता चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। साथ में बैठा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने स्कार्पियो को घेरकर चालक को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम लगभग सात बजे खेरवा मौजा गोबरौल निवासी लवलेश (40) पुत्र सैकू व रामकिशुन पुत्र मैकू बाइक से राजापुर की तरफ आ रहे थे। दोनों छिबो गांव से राजमिस्त्री का काम करने गए थे। देवहटा मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक पर टक्कर मार दी। बाइक चला रहा लवलेश करीब दो सौ मीटर तक स्कार्पियो में फंसकर घिसटता चला गया। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। स्कार्पियो और उसे चला रहे राजेश सिंह निवासी मंझनपुर कौशांबी को पकड़ कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। हादसे में लवलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल रामकिशुन को रामनगर अस्पताल भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। लवलेश पांच भाई थे। उसके दो लड़के हैं। पत्नी मनदेवी, माता कुसिमिया व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed