फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot markets are bustling with activity during Navratri and Eid, with shopping adding to the excitement.

Chitrakoot News: नवरात्र व ईद पर चित्रकूट के बाजार गुलजार, खरीदारी से बढ़ी रौनक

Tue, 17 Mar 2026 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 17 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot markets are bustling with activity during Navratri and Eid, with shopping adding to the excitement.
17 सीकेटीपी-11- बाजार में एक दुकान में खरीदारी करते लोग।
चित्रकूट। नवरात्रि व ईद को लेकर शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। त्योहार नजदीक आते ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। भीड़ अधिक होने के कारण कई स्थानों पर जाम की समस्या भी सामने आ रही है। 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्रि और चांद दिखने के बाद मनाई जाने वाली ईद को लेकर शहर के प्रमुख बाजार सज गए हैं। शंकर बाजार से लेकर पुरानी बाजार तक कपड़े, सेवई, कुर्ता-पायजामा और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन

शहर के फूल मंडी चकरेही चौराहा, एलआईसी तिराहा और बस स्टैंड के पास फूलों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ है। गेंदा व गुलाब के फूलों की मांग सबसे ज्यादा है। दुकानदारों ने बताया कि फूलों की आपूर्ति सतना व प्रयागराज से की गई है। वहीं ईद को लेकर बाजार में सेवई, सूखे मेवे, खजूर और इत्र की बिक्री में तेजी आई है। दुकानदारों के अनुसार सेवई व खजूर की सबसे अधिक खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं टोपी, कुर्ता-पायजामा और अन्य पारंपरिक वस्त्रों की मांग भी बढ़ी है। नवरात्रि को देखते हुए चुनरी, नारियल, व्रत सामग्री और फल-सब्जियों की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई है। सुबह से ही लोग व्रत से जुड़े खाद्य पदार्थों की खरीदारी में जुटे नजर आ रहे हैं। सब्जी मंडियों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदारों का कहना है कि दोनों बड़े त्योहारों के एक साथ आने से इस बार बाजार में अच्छी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed