{"_id":"6122191e7b14f37039034c61","slug":"chitrakoot-four-girls-drowned-in-water-three-were-rescued-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: कजलियां विसर्जित करने गईं चार बहनें तालाब में डूबी, एक की मौत, ग्रामीणों ने तीन को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: कजलियां विसर्जित करने गईं चार बहनें तालाब में डूबी, एक की मौत, ग्रामीणों ने तीन को बचाया
Sun, 22 Aug 2021 09:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 22 Aug 2021 09:12 PM IST
सार
रोशनी व प्रीति ने बताया कि जब सभी विसर्जन करने को तालाब में घुटने के बराबर पानी तक उतरे तो पैर फिसलने से मन्नू व जन्नू तालाब में गिरकर डूबने लगीं। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वह भी फिसलकर पानी में जा गिरीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले के ग्राम बिहारा में सुबह कजलियां विसर्जन के दौरान चार बहनें पैर फिसलने से तालाब में गिर गईं। चीख पुकार सुन मौजूद ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर तीन बहनों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि चौथी बालिका की डूबने से मौत हो गई।
गांव के राजमिस्त्री सुनील साहू की बेटी मानवी उर्फ मन्नू (8) अपनी बहन जानवी उर्फ जन्नू के अलावा रोशनी पुत्री जगदीश साहू व प्रीति पुत्री मोतीलाल रविवार की सुबह अपने घर से हाथ में कजलियां लेकर विसर्जन को तालाब गईं थी।
रोशनी व प्रीति ने बताया कि जब सभी विसर्जन करने को तालाब में घुटने के बराबर पानी तक उतरे तो पैर फिसलने से मन्नू व जन्नू तालाब में गिरकर डूबने लगीं। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वह भी फिसलकर पानी में जा गिरीं। इसी बीच लड़कियों के चिल्लाने कई ग्रामीण तत्काल पहुंचे और बाहर निकालने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
कुछ ग्रामीण तैरना नहीं जानते थे जिससे वह रस्सी लेकर किनारे खडे़ हुए और गांव के जितेंद्र कुमार मिश्रा ने पानी में कूदकर ग्रामीणों के सहयोग से मशक्कत कर तीन बालिकाओं को बाहर निकाला। जबकि मन्नू लगभग आधे घंटे बाद मिली। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
20 दिन पूर्व हुआ था भाई
मृतका मानवी उर्फ मन्नू को 20 दिन पूर्व ही एक भाई मिला था। इसे लेकर पूरे परिवार में बेहद खुशी का माहौल था कि रक्षाबंधन के दिन अपने नवजात भाई की कलाई में सभी अच्छी अच्छी राखियां बांधेगी लेकिन इसी दिन उनकी खुशियों को ग्रहण लग गया।