फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Four girls drowned in water, three were rescued, one died

चित्रकूट: कजलियां विसर्जित करने गईं चार बहनें तालाब में डूबी, एक की मौत, ग्रामीणों ने तीन को बचाया

Sun, 22 Aug 2021 09:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Aug 2021 09:12 PM IST
सार

रोशनी व प्रीति ने बताया कि जब सभी विसर्जन करने को तालाब में घुटने के बराबर पानी तक उतरे तो पैर फिसलने से मन्नू व जन्नू तालाब में गिरकर डूबने लगीं। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वह भी फिसलकर पानी में जा गिरीं।

विज्ञापन
Chitrakoot: Four girls drowned in water, three were rescued, one died
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले के ग्राम बिहारा में सुबह कजलियां विसर्जन के दौरान चार बहनें पैर फिसलने से तालाब में गिर गईं। चीख पुकार सुन मौजूद ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर तीन बहनों को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि चौथी बालिका की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव के राजमिस्त्री सुनील साहू की बेटी मानवी उर्फ मन्नू (8) अपनी बहन जानवी उर्फ जन्नू के अलावा रोशनी पुत्री जगदीश साहू व प्रीति पुत्री मोतीलाल रविवार की सुबह अपने घर से हाथ में कजलियां लेकर विसर्जन को तालाब गईं थी।
विज्ञापन


रोशनी व प्रीति ने बताया कि जब सभी विसर्जन करने को तालाब में घुटने के बराबर पानी तक उतरे तो पैर फिसलने से मन्नू व जन्नू तालाब में गिरकर डूबने लगीं। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वह भी फिसलकर पानी में जा गिरीं। इसी बीच लड़कियों के चिल्लाने कई ग्रामीण तत्काल पहुंचे और बाहर निकालने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ग्रामीण तैरना नहीं जानते थे जिससे वह रस्सी लेकर किनारे खडे़ हुए और गांव के जितेंद्र कुमार मिश्रा ने पानी में कूदकर ग्रामीणों के सहयोग से मशक्कत कर तीन बालिकाओं को बाहर निकाला। जबकि मन्नू लगभग आधे घंटे बाद मिली। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 


20 दिन पूर्व हुआ था भाई
मृतका मानवी उर्फ मन्नू को 20 दिन पूर्व ही एक भाई मिला था। इसे लेकर पूरे परिवार में बेहद खुशी का माहौल था कि रक्षाबंधन के दिन अपने नवजात भाई की कलाई में सभी अच्छी अच्छी राखियां बांधेगी लेकिन इसी दिन उनकी खुशियों को ग्रहण लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed