{"_id":"631e2890f075f448c92de3c5","slug":"chitrakoot-forest-corporation-employees-open-a-front-against-dlm-chitrakoot-news-knp717620139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : वन निगम कर्मचारियों ने डीएलएम के खिलाफ मोर्चाखोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : वन निगम कर्मचारियों ने डीएलएम के खिलाफ मोर्चाखोला
विज्ञापन
चित्रकूट। वन निगम के कर्मचारियों ने अपने ही प्रभागीय वन प्रबंधक (डीएलएम) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप लगाया कि तेंदू पत्ता तोड़ान करने वाले मजदूरों और फड़ मुंशियों का खाता में रुपये नहीं भेजा गया है। इसके बदले में मजदूरों से रिश्वत मांगी जा रही है।
उधर, इस मामले में सांसद आरके सिंह पटेल ने प्रदेश सरकार के वनमंत्री को लिखे पत्र में मांग की कि इसकी बिंदुवार जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
वन निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष गौरव पांडेय और अमित कंचनी आदि ने डीएलएम पर तानाशाही के आरोप लगाए। सांसद को भी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि प्रबंधक पीएन त्रिवेदी वन निगम में कार्य करने वाले कर्मचारियों का शोषण कर रहे है। चेतावनी दी कि मांग पूरी न हुई तो 19 सितंबर से अनशन करेंगे। उधर, डीएलएम पीएन त्रिवेदी ने आरोपों को गलत बताया है।