{"_id":"6ab021fc9423e52cfa0e8215","slug":"cctv-cameras-found-operational-in-police-stations-following-the-action-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-136574-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कार्रवाई के बाद थानों में चालू मिले सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कार्रवाई के बाद थानों में चालू मिले सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
चित्रकूट। सरधुवा थाने में सीसीटीवी फुटेज के मामले में थानाध्यक्ष, एसआई और कंप्यूटर ऑपरेटर पर कार्रवाई के बाद रविवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने जिले के थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। जांच में सभी थानों में कैमरे चलते मिले और फुटेज एक साल तक सुरक्षित रखने का दावा किया गया।
सरधुवा थाने में पहले पांच कैमरे लगे थे, अब बढ़ाकर सात कर दिए गए हैं। ये कैमरे परिसर, मालखाना, हवालात, कार्यालय और थानाध्यक्ष कक्ष सहित अन्य स्थानों पर लगे हैं। यहां की फुटेज हार्डडिस्क में रखी जाती है और फुल होने पर पेनड्राइव में सेव करने की बात कही गई। बता दें कि यहां खदान के फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी राघवेंद्र दुबे को चार घंटे पूछताछ के बाद जेल भेजा गया था। आरोपी की अर्जी पर हाईकोर्ट ने फुटेज मांगी तो प्रभारी शिव आसरे सिर्फ दो कैमरों की फुटेज ले गए, जिस पर नाराजगी के बाद एसपी ने शनिवार को प्रभारी, एसआई अजहर जमाल और ऑपरेटर मनीष को निलंबित कर दिया था।
-- -- -- -- -- -- --
केस-एक
फोटो 20 सीकेटीपी 15 सदर कोतवाली कार्यालय में लगी एलईडी। संवाद
सदर कोतवाली में आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एक कैमरा परिसर की निगरानी करता है। एक कोतवाल के कक्ष, एक कंप्यूटर कक्ष, हवालात, मिशन शक्ति कक्ष के साथ अन्य स्थानों पर कैमरे लगे हैं। सुबह 11.40 बजे सभी कैमरे चलते हुए मिले।
विज्ञापन
केस-दो
फोटो 20 सीकेटीपी 16 पहाड़ी कार्यालय में लगी एलईडी स्क्रीन पर फ्लैश कैमरे। संवाद
पहाड़ी थाना में मुख्य रास्ते, कार्यालय, हवालात, मालखाना सहित आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। दोपहर 12 बजे सभी कैमरे चलते हुए मिले। सभी कैमरों की फुटेज लगभग एक वर्ष की रिकॉर्डिंग मौजूद होने की बात कही गई।
केस-तीन
फोटो 20 सीकेटीपी 17 राजापुर कार्यालय में लगे सीसीटीपी कैमरे। संवाद
राजापुर थाना में आठ कैमरे लगे हैं जो 24 घंटे संचालित रहने की बात कही गई है। एक बजे संवाद न्यूज एजेंसी की टीम पहुंची तो एलईडी टीवी पर देखा कि सभी कैमरे चल रहे थे। कंप्यूटर ऑपरेटर ने जानकारी दी कि सभी कैमरों की फुटेज एक साल तक रखी जाती है।
केस-चार
फोटो 20 सीकेटीपी 18 मऊ थाना परिसर में लगा सीसीटीवी कैमरा। संवाद
मऊ थाना में भी आठ कैमरे लगे हैं। इसमें थाना प्रभारी कक्ष, कार्यालय, मालखाना, हवालात, थाना के अंदर आने वाले रास्ते सहित अन्य स्थानों पर लगे हैं। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि सभी कैमरे संचालित हैं और सभी की फुटेज एक साल तक हार्डडिस्क या पेनड्राइव में सुरक्षित रखा जाता है।
बोले जिम्मेदार-- -- -- -- -- -
जिले के सभी थानों में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जो 24 घंटे चलते हैं। एक साल तक सभी कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाती है।- अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक।

बोले जिम्मेदार