{"_id":"63a0a71454c6820e93361ce8","slug":"chitrakoot-fierce-tussle-between-farmers-and-secretary-to-get-fertilizers-allegations-of-black-marketing-chitrakoot-news-knp734369714","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: खाद लेने को किसानों व सचिव के बीच जमकर हुई नोंकझांक, कालाबजारी के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: खाद लेने को किसानों व सचिव के बीच जमकर हुई नोंकझांक, कालाबजारी के आरोप
विज्ञापन
फोटो-9- खाद के लिए लगी किसानों की लंबी लाइन । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। यूरिया खाद लेने को सहकारी समितियों में मारामारी मची हुई है। खाद लेने को शहर के कोआपरेटिव सोसाइटी स्थित कर्वी सहकारी समिति में सोमवार को किसान व सचिव के बीच कई बार कहा सुनी होती रही। किसानों नेे नारेबाजी कर नाराजगी भी जताई। खाद की कालाबाजारी करने के आरोप भी लगाए। यही हाल अन्य सहकारी समितियों में देखा गया।
जिले में इस समय यूरिया खाद लेने के लिए सहकारी केंद्रों में सुबह से किसान लंबी लाइन लगा रहे हैं। जहां बड़े मुश्किल से किसानों को खाद मिलती है। सोमवार को जिले के 12 केंद्रों में यूरिया खाद का वितरण किया गया। जहां पर खाद लेने के लिए मारामारी मची रही।
कर्वी सहकारी समिति मेें तो खाद लेने को लेकर कई बार किसान व सचिव के बीच कहा सुनी हुई। किसान देवदत्त, देवकुमार, राजेश सिंह, महेश प्रसाद, माताबदल ने बताया कि यूरिया खाद गेहूं की फसल में डालना बहुत जरूरी है। खाद न मिलने से फसल खराब हो रही है। कहा कि खाद की कालाबाजारी भी जा रही है। इससे किसानों को खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
कोआपरेटिव सोसाइटी के एआर नरेंद्र सिंह ने बताया कि 8084 एमटी यूरिया खाद मेें 4320 एमटी खाद का वितरण किया गया है। 3764 एमटी खाद का स्टाक है। सभी किसानों को खाद दी जाएगी। किसान परेशान न हों। कालाबाजारी नहीं हो रही है।