{"_id":"63ac8ab7a1a686141e565ef1","slug":"chitrakoot-farmer-father-son-and-nephew-beaten-up-condition-critical-chitrakoot-news-knp7359349165","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: किसान पिता पुत्र व भतीजे को पीटा, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: किसान पिता पुत्र व भतीजे को पीटा, हालत नाजुक
विज्ञापन
फोटो-8-अस्पताल में भर्ती मारपीट में घायल अशोक । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रानीपुर भट्ट के तालाब पर हुए अतिक्रमण को जिला प्रशासन ने हटवा दिया। अतिक्रमण करने वालों ने शिकायत करने का आरोप लगाकर किसान उसके पुत्र और भतीजे को बेरहमी से पीटा। घायल दो लोगों का इलाज प्रयागराज में चल रहा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के रानीपुर भट्ट निवासी मनोज कुमार ने बताया कि गांव के तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत कई बार की गई थी। इस पर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाकर समतलीकरण कराया है। आरोप लगाया कि अतिक्रमण करने वाले गिरधारी, बीरबल आदि ने अतिक्रमण हटवाने में उसके चाचा अशोक कुमार को दोषी ठहराकर गाली गलौज की। सोमवार को ये लोग गालीगलौज कर अशोक को लाठी डंडो से पीट दिया। बचाने पहुंचे बेटे कमल और भतीजे चंद्रप्रकाश को भी पीटा।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर से पिता-पुत्र की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया है। मनोज ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। गिरधारी और बीरबल समेत चार के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है, लेकिन किसी आरोपी को पुलिस ने पकड़ा नहीं है। सीतापुर चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।