{"_id":"5e84b4f58ebc3e72f126c4ce","slug":"chitrakoot-elders-are-priceless-take-special-care-of-their-health-chitrakutt-news-knp5532657148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः बुजुर्ग हैं अनमोल, उनकी सेहत का रखें खास ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः बुजुर्ग हैं अनमोल, उनकी सेहत का रखें खास ख्याल
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना वायरस की चपेट में बुजुर्गों (60 साल से ऊपर) के आने का खतरा ज्यादा रहता है, क्योंकि उनकी प्रतिरोधक क्षमता अन्य लोगों की अपेक्षा कमजोर होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उनको जागरूक करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। परिवार के सदस्य भी अपने बड़े-बुजुर्गों को बाहर न निकलने के लिए समझाएं।
यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार यादव ने देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग इस बारे में पोस्टर, बैनर और पम्पलेट के सहारे बुजुर्गों को जागरूक करने के साथ ही जरूरी हिदायत बरतने की सलाह देने में जुटा है। वृद्ध लोग कोरोना का शिकार आसानी से हो सकते हैं, ऐसे में सतर्कता ही सही मायने में असली बचाव है। यदि उम्र 60 साल या इससे ज्यादा है तो दो बातों का रखें खास ख्याल पहला घर से न निकलें बाहर भीड़भाड़ वाले स्थानों, धार्मिक स्थलों या आयोजनों पर जाने से कोरोना का वायरस अपनी चपेट में ले सकता है, इसलिए ऐसे स्थानों पर जाने से बचें। बहुत जरूरी हो तभी अस्पताल जाएं नहीं तो फोन पर ही चिकित्सक से संपर्क से संपर्क करें। रक्तचाप, डायबिटीज, हृदय या फेफड़ों से सम्बंधित बीमारी है तो नियमित उपचार जारी रखें। इन परिस्थितियों में भी चिकित्सक की सलाह पर ही अस्पताल जाएं। खांसते या छींकते समय हाथों की बजाय कोहनी या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें और इस्तेमाल के बाद टिश्यू पेपर को कूड़ेदान में डालें। हाथों को बार-बार साबुन व साफ पानी से धोएं। बुखार, खांसी या सांस लेने में दिक्कत होने पर तत्काल डाक्टर से संपर्क करें।
सीएमओ ने आशा और एएनएम से कहा है कि जो व्यक्ति बाहर किसी प्रदेश या महानगर से आए हैं उनका फालोअप कोरोना संक्रमण के चलते रोजाना करना सुनिश्चित करें और रोजाना की रिपोर्ट व्हाट्सएप ग्रुप पर संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को भेजें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी कंपाइल रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेजेंगे। कोरोना के बारे में अधिक जानकारी के लिए चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 18001805145, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 011 23978046, टोल फ्री नंबर 1075 पर संपर्क कर सकते हैं। जनपद कंट्रोल रूम का नंबर 05198233066, 05198233685 हैं।