{"_id":"636fe5060d80b34d7d5c387e","slug":"chitrakoot-do-not-befriend-strangers-follow-traffic-rules-chitrakoot-news-knp727977220","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : अनजान से न करें दोस्ती, यातायात नियमों का करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : अनजान से न करें दोस्ती, यातायात नियमों का करें पालन
विज्ञापन
फोटो-5- पुलिस की पाठशाला में संबोधन करते सीओ यातायात एसपी सोनकर। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जेएम बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं को मोबाइल और ऑनलाइन माध्यम से हो रहे अपराधों से सचेत किया। कहा कि किसी अंजान से मोबाइल पर दोस्ती न करें। दो पहिया चालक हेलमेट पहनकर ही यात्रा करें।
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पुलिस पाठशाला मेें यातायात प्रभारी सीओ एसपी सोनकर ने कहा कि परिवार के ज्यादातर सदस्य मोबाइल का उपयोग करते हैं। इंटरनेट से भी एक-दूसरे को संदेश भेजते हैं। इसी दौरान अपराधियों से भी संपर्क हो जाता है, जो अपने जाल में फंसा लेते हैं। इससे बचने के लिए अनजान व्यक्ति से संपर्क न बनाएं। यदि कोई फोन व संदेश भेजकर परेशान करता है तो हेल्पलाइन की मदद लें। छात्राओं का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
प्रधानाचार्य अभिमन्यु सिंह ने कहा कि यातायात नियमों के आधार पर ही वाहन चलाएं। कई बार छात्र बाइक और साइकिल चलाते समय बीच सड़क पर ही करतब दिखाने लगते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्राओं ने बताई समस्या
पुलिस की पाठशाला में सीओ से छात्राओं ने खुलकर समस्याएं बताईं। कक्षा 10 की दिव्यांशी सिंह ने कहा कि छात्राएं कॉलेज जाती हैं तो आसपास युवक बाइक चलाकर परेशान करते हैं। कक्षा 11 की कोमल ने कहा कि स्कूल के आसपास पुलिस को गश्त करनी चाहिए। सीओ ने कहा कि चिंता न करें। पुलिस स्कूलों के आसपास घूमती रहती है। महिला पुलिस को भी लगाया गया है।

फोटो-6- पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT