फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot DM orders, run campaign against liquor, land, forest mafia: DM

चित्रकूट डीएम ने दिया आदेश, शराब, भूमि, वन माफियाओं के खिलाफ चलाएं अभियान: डीएम

Wed, 12 Feb 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot DM orders, run campaign against liquor, land, forest mafia: DM
फोटो- - 3- कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की उपस्थिति में कानून व्यवस्था कर करेत्तर, राजस्व वसूली आदि विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने परिवहन, स्टांप, वाणिज्यकर, विद्युत, आबकारी, सिंचाई, मंडी, नगर निकाय, वन, लोक निर्माण विभाग, खनिज, बाट माप, कृषि भूमि, आवास, मत्स्य, वृक्षारोपण, कुम्हारी कला, पट्टा आवंटन, भूमाफिया, कृषक दुर्घटना बीमा योजना, पांच वर्ष से अधिक वादों, बैंक देय, विविध देय, विद्युत देय आदि विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जिन विभागों के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति नहीं हुई है वह अलग करके प्रगति बढ़ाएं। इसमें जो संयुक्त कमेटी गठित की गई है वह प्रवर्तन के कार्य को बढ़ाएं। उप जिलाधिकारियों के साथ वाणिज्यकर के अधिकारी भी चेकिंग के दौरान रहें। ताकि वाणिज्य कर चोरी पर भी अंकुश लगाया जा सके। खनिज का राजस्व बहुत कम है। दो माह में अभियान चलाकर शत-प्रतिशत वसूली की जाए। ग्राम पेयजल योजनाओं के लिए जनपद में सरकारी जमीन का चिन्हाकन कर संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं, क्योंकि इस योजना में शासन से बार-बार सूचना मांगी जाती है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि पटेल तिराहा तथा अन्य दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों पर संकेतक बोर्ड आदि की व्यवस्था करा दें। बैठक में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पाण्डेय, मऊ राजबहादुर, राजापुर राहुल कश्यप, मानिकपुर संगम लाल, अपर उप जिलाधिकारी राम प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी व शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed