फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot DM directed to complete survey work by 15 December

चित्रकूट डीएम ने 15 दिसंबर तक सर्वेक्षण कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

Mon, 09 Nov 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot DM directed to complete survey work by 15 December
Chitrakoot DM directed to complete survey work by 15 December - फोटो : CHITRAKUTT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार कलक्ट्रेट सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त विशेष पुनरीक्षण का आलेख प्रकाशन के संबंध में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के सदस्यों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें डीएम ने कहा कि समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख प्रकाशन जिले के समस्त मतदान केंद्रों, तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय पर होगा। 15 दिसंबर तक प्रतिदिन मतदाताओं से पदाभिहीत, बीएलओ प्रारूप 6, 7, 8 व 8 क आदि प्राप्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान घर-घर जाकर विस्तृत सर्वेक्षण 17 नवंबर से 15 दिसंबर तक पूर्ण करें। कहां की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के संबंध में जन सामान्य को जानकारी हो तो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाए। अपर जिलाधिकारी से कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दिन सभी बूथ लेवल ऑफिसर तथा पदाभिहीतअधिकारी अवश्य अपने बूथों पर रहने का अलग से निर्देश जारी कर दिया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में भ्रमण कर अधिक से अधिक मतदाताओं का पंजीकरण कराएं। जिलाधिकारी ने समस्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करके सूची उपलब्ध कराएं तथा उन्हें सक्त्रिस्य करके विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जो 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं उनका अधिक से अधिक मतदाता पंजीकरण कराएं। कहा कि इस समय पंचायत चुनाव को लेकर भी मतदाता पुनरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। बूथ लेवल एजेंट बूथों पर अवश्य उपस्थित रहे तथा मतदाता सूची में जो त्रुटियां हैं उन्हें पूर्ण कराएं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह ने बताया कि 17 नवंबर को निर्वाचक नामावलियों का आलेख प्रकाशन, 15 दिसंबर तक दावे आपत्तियां प्राप्त करने, 22 व 28 नवंबर तथा 5 व 13 दिसंबर को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान किया जाएगा। पांच जनवरी को दावे आपत्तियों का निस्तारण, 15 जनवरी को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि 236 चित्रकूट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 429 मतदान स्थल एवं 311 मतदान केंद्र हैं। 237 मानिकपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 410 मतदेय स्थल एवं 305 मतदान केंद्र है। इस प्रकार जनपद में कुल 839 मतदेय स्थल एवं 616 मतदान केंद्र स्थापित हैं। बैठक में उप जिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश, मऊ नवदीप शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमकार सिंह राणा सहित संबंधित अधिकारी, सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिओम करवरिया सहित संबंधित राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed