फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   chitrakoot

अयोध्या के एतिहासिक स्थल को घोषित करें स्मारक स्थल

Thu, 28 May 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
chitrakoot
चित्रकूट। सामाजिक परिवर्तन मिशन के राष्ट्रीय संयोजक व यूपी सरकार के पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में दावा किया है कि अयोध्या स्थित ऐतिहासिक स्थल की खुदाई में भगवान बुद्ध की मूर्ति व बौद्धकालीन अवशेष मिले हैं। इससे मंदिर निर्माण न कराकर इस स्थान को स्मारक स्थल घोषित किया जाए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि अयोध्या स्थित ऐतिहासिक स्थल पर 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध प्रतिमाएं, शिलालेख, धम्मचक व बौद्धकालीन प्रतीक प्राप्त हो रहे हैं। भारत में बौद्ध स्थलों का रखरखाव व नियंत्रण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पास है।
विज्ञापन

इन स्थलों से छेड़छाड़ व बदलाव पुरातात्विक स्थल व अवशेष अधिनियम 1958 व बहुमूल्य कलाकृति अधिनियम 1972 के अनुसार दंडनीय है। उन्होंने बताया कि 23 मई को लखनऊ मेें बौद्ध विद्वानों व इतिहासकारों की बैठक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता भन्ते सुमितरत्न थेरा ने की थी। पांच सूत्रीय मांग पत्र रखा गया था। ऐतिहासिक स्थल की खुदाई पर रोक लगाने की मांग की गई थी। भगवान श्रीराम का मंदिर अयोध्या में किसी अन्य स्थल पर बनाया जाए। बैठक में जिले के चंद्रशेखर प्रकाश अंबेडकर भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed