फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Banda defeated Ghaziabad in a match

चित्रकूटःरोचक मुकाबले में बांदा ने गाजियाबाद को हराया

Mon, 13 Jan 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Banda defeated Ghaziabad in a match
फोटो- 14- क्रिकेट मैच में आफ साईड में शाट लगाने से चूके गाजियाबाद के बल्लेबाज - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को गाजियाबाद व बांदा के बीच रोचक मुकाबला हुआ। पहले लगा गाजियाबाद बाजी मार लेगा लेकिन बांदा के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह मैच जीत लिया। अब बांदा का मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में बरूआसागर से मुकाबला होगा।
विज्ञापन

शहर के स्टेडियम में चल रहे सुभाष चैलेंज कप का क्वार्टर फाइनल मैच बांदा बनाम गाजियाबाद के मध्य खेला गया। टास जीत कर गाजियाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। बल्लेबाज ध्रुव 54, गौरव 58, आर्यन नाबाद 18 रनों का योगदान दिया। गेेंदबाज जीतू, आशुतोष ने 3-3 विकेट प्राप्त किए। जवाब में उतरी बांदा की टीम ने 23.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 173 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। बल्लेबाज मनोज 35, रवि 23, अजय यादव नाबाद 22 रन बनाया।
विज्ञापन

गेंदबाजी करते हुए माइकल ने दो, रमेश ने एक विकेट प्राप्त किया। मैच के दौरान सीआईसी के प्रवक्ता प्रताप नारायण मिश्र, विजय पांडेय, अशोक देवगन ने खिलाड़ियों से परिचय लेने के बाद टास कराकर मैच का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट आयोजक राकेश मिश्रा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव, लोकेश सिंह, इरफान, समसुद्दीन आदि मौजूद रहे। प्रवक्ता आलोक कुमार ने बताया कि आज बांदा बनाम बरुआसागर के बीच सेमी फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed