{"_id":"635d743d63bb7867ff6298bd","slug":"chitrakoot-ban-on-the-use-of-polythene-chitrakoot-news-knp725571990","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन के प्रयोग पर लगाएं रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन के प्रयोग पर लगाएं रोक
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में उद्योग बंधु समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। भारतीय स्टेट बैंक की प्रगति ठीक नहीं मिली। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से कहा कि थोक व्यापारियों के यहां पर छापामार पॉलिथीन पर रोक लगाएं। कैरी बैग को लागू कराया जाए।
डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों का तत्काल निस्तारण करें। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र से कहा कि लक्ष्य से अधिक सभी योजनाओं में आवेदन बैंकों को भेजकर बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाए। एक जिला, एक उत्पाद योजना के तहत ऋण वितरण सुनिश्चित कराया जाए। खादी ग्रामोद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं के आवेदन पत्र जो बैंकों में स्वीकृत हुए हैं उन्हें बांटें।
उपायुक्त उद्यमियों से धनराशि जमा कराकर कार्य को शुरू कराएं। लकड़ी के लिए वन निगम से संपर्क कर व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि कोरैया की लकड़ी के लिए उपायुक्त उद्योग के साथ क्षेत्रों का चिह्नीकरण कर अगले माह की नीलामी में शामिल करें।
विज्ञापन
मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि भरतकूप व मंडी परिसर कर्वी में शाखा खोलने की कार्रवाई चल रही है। व्यापार मंडल के पंकज अग्रवाल व राहुल गुप्ता ने बताया कि शहर में बने शौचालयों र ताला लगा हुआ है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि सर्वे कराकर तत्काल चालू कराया जाए।