फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Anna got upset due to cattle and encroachment, villagers of Baghoda gave memorandum to the District Magistrate

चित्रकूट : अन्ना मवेशी व अतिक्रमण से परेशान हो दिया धरना,

Thu, 25 Aug 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Anna got upset due to cattle and encroachment, villagers of Baghoda gave memorandum to the District Magistrate
फोटो-9 - धरने पर बैठे बघौडा के ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। अन्ना मवेशियों और ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण से परेशान ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को मानिकपुर ब्लॉक क्षेत्र के बघौडा ग्राम प्रधान रामआसरे तिवारी व राष्ट्रीय मानवतावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आस पास अन्ना मवेशी से किसान परेशान हैं। गांव में कोई गोशाला नहीं है। इससे मवेशी इधर-उधर भटकते रहते हैं। उन्होंने मांग की कि गांव में गोशाला का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही गांव की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को रोका जाए। धरने के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर श्रवण कुमार, हनुमान प्रसाद, धीरज त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, माताप्रसाद, रामप्रसाद, मोतीलाल, शिवविलास, दशरथ प्रसाद, संतोष, केवल, प्रेमचंद्र, प्रीतमलाल, मुन्ना, महेश व लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed