फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: absent from four officer meeting, sought clarification

चित्रकूटःचार अधिकारी बैठक से गैरहाजिर, मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 14 Jan 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: absent from four officer meeting, sought clarification
फोटो- 12- बैठक में नि र्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय ने कहा कि गोशालाओं में टीनशेड का निर्माण कराया जा रहा है उसमें बेहतर सामग्री का इस्तेमाल करें। सचिवों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर गोशाला की सभी व्यवस्थाएं पूरी करें। ब्लॉक के नोडल अधिकारी क्षेत्रों का भ्रमण कर सभी विकास कार्यों को गति प्रदान कराएं। कहा कि गोशालाओं में क्षमता से अधिक गोवंश न रखें।
विज्ञापन

बैठक में परियोजना प्रबंधक जल निगम, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के सहायक अभियंता तथा अवर अभियंता के उपस्थित न होने पर जवाब-तलब करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। विकास खंड मानिकपुर के ग्राम पंचायत अमचुर नेरूआ के वर्तमान सचिव व पूर्व सचिव द्वारा ग्राम पंचायत के अभिलेख के आदान-प्रदान न करने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस, स्वच्छ भारत मिशन, गोशाला के संचालन सहित अन्य विकास कार्यों से संबंधित बैठक हुईं। इसमेें डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि ब्लॉकवार जो लक्ष्य दिया गया है उसको पूर्ण कराएं। गोवंश के भरण पोषण पर विशेष ध्यान दें। गोवंश को पराली के अलावा हरा चारा भी खिलायें। कहा कि उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी प्रेरणा एप को तहसील व ब्लाक स्तर पर भी लागू करें। कन्या सुमंगला योजना के लंबित पत्रों का भी तत्काल निस्तारण कराएं। कहा कि दो बच्चों वाले परिवारों का चिन्हांकन कर जिला प्रोबेशन अधिकारी को सूची दें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा विनोद कुमार, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी राजापुर राहुल कश्यप, मऊ राजबहादुर, मानिकपुर संगम लाल, जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed