फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Aarti of Mandakini wearing an umbrella in the midst of drizzling rain

चित्रकूट : रिमझिम बारिश के बीच छाता लगाकार मंदाकिनी की आरती

Sat, 30 Jul 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Aarti of Mandakini wearing an umbrella in the midst of drizzling rain
चित्रकूट : रिमझिम बारिश के बीच आरती करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व अन्य नेता। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक व केशव मौर्य की मौजूदगी में केंद्र व प्रदेश के 15 मंत्रियों व पदाधिकारियों ने रिमझिम बारिश के बीच रामघाट पहुंचकर मंदाकिनी नदी में पूजन कर आरती की। 15 ई रिक्शा में सवार इन मंत्रियों व पदाधिकारियों का काफिला जब चला तो आम रास्ता बंद करा दिया गया। यह नजारा देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ लगी रही। बारिश होने के दौरान कुछ ऐसा भी हुआ कि एक ई रिक्शे में पांच की जगह सात व आठ लोगों को सवार होना पड़ा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दूसरे दिन शनिवार को जब बिंदीराम होटल में प्रशिक्षण सत्र समाप्त हुआ तो सभी मंत्रियों ने देश व प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ ई रिक्शा की सवारी की। गौरतलब है कि शुक्रवार को पहले दिन का प्रशिक्षण खत्म होने के बाद भी इसी तरह मंत्री व पदाधिकारी कामदनाथ मंदिर पहुंचे थे। देर शाम को मंत्रियों व पदाधिकारियों का काफिला जैसे ही रामघाट पहुंचा तो इस मार्ग को आम जन के लिए रोक दिया गया।
विज्ञापन

मंत्रियों के सुरक्षाकर्मी रिक्शे के अगल बगल पैदल ही चलते रहे। इसके बाद सभी ने साधु संतों की मौजूदगी में रामघाट पर मंदाकिनी नदी की पूजा की। इसी बीच तेज हवा के झोंके के साथ रिमझिम बारिश भी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद सभी रामघाट में डटे रहे। साधु-संतों ने सभी को सामूहिक आरती भी कराई और प्रसाद वितरण किया। बारिश के दौरान कई मंत्रियों को छाते उपलब्ध कराए गए। साधु-संतों में महंत दिव्यजीवन दास, महंत रामजी दास, रामजन्म दास, महंत सीताशरण महराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed