{"_id":"6b0c66835d7d0bd973042824","slug":"chillimal-pump-canal-non-functional-for-three-days-farmers-distressed-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-139507-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चिल्लीमल पंप कैनाल तीन दिन से ठप, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चिल्लीमल पंप कैनाल तीन दिन से ठप, किसान परेशान
विज्ञापन
29 सीकेटीपी-21-पंप कैनाल निरीक्षण के दौरान भाकियू पदाधिकारी। संवाद
चित्रकूट। राजापुर चिल्लीमल पंप कैनाल तीन दिन से बंद है। यह समस्या बिजली की लाइन में शार्ट सर्किट की वजह से आई है। सप्लाई न होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष जसवंत सिंह चौहान के साथ किसान प्रतिनिधिमंडल ने कैनाल का निरीक्षण किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग से फोन पर बात की। उन्हें सोमवार दोपहर दो बजे तक क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को ठीक कर पंप कैनाल चालू कराने का आश्वासन दिया गया।
भाकियू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि तय समय तक कैनाल चालू नहीं हुई तो जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मंडल महासचिव अरुण कुमार पांडेय, जिला प्रचार मंत्री अजीत कुमार शुक्ला, मंडल सदस्य हरवंश सिंह सहित अन्य किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।