{"_id":"5fdcec088ebc3e40a443a6e3","slug":"child-dies-due-to-cold-and-six-sick-chitrakutt-news-knp6007311190","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: ठंड से बालक की मौत और छह बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: ठंड से बालक की मौत और छह बीमार
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। बीते दो दिनों से चल रही से शीतलहर से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार को ठंड से एक बालक की मौत हो गई। वहीं छह लोग बीमार हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
राजापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदेहदू निवासी सिपाहीलाल पुत्र सतौआ के आठ वर्षीय पुत्र मोहित की बृहस्पतिवार रात को अचानक हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन मोहित को कस्बे के प्राईवेट नर्सिंग होम ले गए। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों के अनुसार, अचानक ठंड बढ़ने से मोहित को ठंड लगने की संभावना है। इसी से उसकी मौत हुई है। गांव के लेखपाल शशांक मिश्रा ने इसी परिवार के सिपाहीलाल (36), उमा देवी (32), पूजा देवी (14), रोहित (10), अंजना (9) व संध्या (3) को भी ठंड की चपेट में आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सिपाहीलाल ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था। उसमें छत न होने के चलते वह पास के मैदान में ही छप्पर डालकर परिवार के साथ रहता है। ठंड से बचाव के लिए तहसील प्रशासन ने उसे पांच कंबल दिए हैं।
इस मामले में एसडीएम राहुल कश्यप का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग से बालक की मौत होने की आशंका है। परिवार के अन्य लोगों के बीमार होने से लगता है कि उन्होंने शायद शाम को भोजन में ठंडे खाद्य पदार्थों का प्रयोग किया है। बालक की मौत ठंड से नहीं हुई है, पूरे परिवार को एक साथ ठंड लगना संभव नहीं है।
पीड़ित परिवार राशन की दुकान से प्रतिमाह अनाज लाता है। उन्हें खाने पीने की कोई दिक्कत नहीं है। प्रधानमंत्री आवास में छत न होने के संबंध में बीडीओ से वार्ता कर समाधान कराया जाएगा। राजापुर सीएचसी के डॉक्टरों ने भी ठंड से मौत की पुष्टि नहीं की है।