फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Car overturns after hitting cattle, retired major and wife die

Chitrakoot News: मवेशी से टकराकर पलटी कार, रिटायर्ड मेजर और पत्नी की मौत

Tue, 05 Mar 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after hitting cattle, retired major and wife die
मऊ (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर अन्ना मवेशी से टकराकर कार पलट गई। इस हादसे में रिटायर्ड मेजर और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि पौत्र-पौत्री और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देखकर प्रयागराज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मऊ के गायत्री नगर निवासी मोबाइल कारोबारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता सेवानिवृत्त मेजर यमुना प्रसाद (58), मां मीना देवी (55), पुत्र मोहित (14), पुत्री वैष्णवी (10) 28 फरवरी को प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के जोगिया सेरलपुर में ब्याही बहन मंजू के देवर के वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। सोमवार को बहन के पति प्रदीप कुमार अपनी कार से सभी को लेकर मऊ छोड़ने आ रहे थे। झांसी-मिर्जापुर हाईवे के मऊ कस्बे से तीन किलोमीटर पहले कटिया के पास अचानक सामने अन्ना मवेशी आ गया। मवेशी से कार टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इससे कार सवार लोगों की चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। राहगीरों की मदद से पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। एंबुुलेंस से सभी को सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने रिटायर्ड मेजर और उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed