फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Car falls into ditch while trying to save bike, five injured

Chitrakoot News: बाइक को बचाने में कार गड्ढे में गिरी, पांच घायल

Wed, 03 Dec 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 03 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch while trying to save bike, five injured
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल गांव के पास हाईवे पर सामने से आ रही बाइक को बचाने में अनियंत्रित कार सड़क किनारे 20 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपती व दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। शिवरामपुर सीएचसी में नाजुक हालत देख डॉक्टर ने सभी को सतना रेफर किया।
विज्ञापन

कामतन चित्रकूट मप्र निवासी सुनील साहू ने बताया कि वह अपने साढ़ू के घर बांदा पहलगाम में शादी कार्यक्रम में परिवार के साथ गया था। वापसी में झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरथौल के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही बाइक एक वाहन को ओवरटेक कर रही थी। बाइक को बचाने में उनकी कार का संतुलन बिगड़ा और कार गड्ढे में जा गिरी। बाइक चालक बचकर निकल गया। भरतकूप थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष अभय प्रताप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और लगभग 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

घायलों में सुनील के अलावा उसकी पत्नी रानी साहू, पुत्री नैनसी, पुत्र यश व दोस्त दुर्गेश सेन को शिवरामपुर में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया। घायलों के अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंचे और सभी को इलाज के लिए सतना लेकर गए। घायलों में किसी की हालत गंभीर नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed