फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Candidates bought nomination papers, will fill the form today

उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र, आज भरेंगे पर्चा

Wed, 07 Jul 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Candidates bought nomination papers, will fill the form today
चित्रकूट। जिले के पांच ब्लाकों में बुधवार से ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए 31 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

सदर उप जिलाधिकारी आईएएस पूजा यादव ने बताया कि कर्वी सदर ब्लॉक प्रमुख पद पिछ?ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। नामांकन पत्र की खरीदारी के लिए बुधवार को बनवारीपुर निवासी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी गोमती सिंह पत्नी गुलाब सिंह ने दो सेट, खुटहा निवासी ममता सिंह पत्नी सुनील कुमार, रामदुलारी पत्नी फूलचंद्र और अमानपुर निवासी माया देवी पत्नी राजेश कुमार ने एक सेट नामांकन पत्र खरीदा। अनारक्षित पहाड़ी ब्लाक प्रमुख पद के लिए 12 नामांकन पत्र खरीदे गए। जिसमें चौरा निवासी भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. जयविजय की बहू अरुणा सिंह, कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन सुशील द्विवेदी, प्रमोद द्विवेदी, प्रिया पांडेय, हरिबल्लभ पांडेय और सत्यप्रकाश ने दो-दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा। अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित मऊ ब्लाक प्रमुख पद के लिए अहिरी निवासी गीता, खंडेहा निवासी पार्वती एक सेट और सुशीला देवी ने दो सेट पर्चा खरीदा।

मानिकपुर अनारक्षित ब्लाक प्रमुख पद के लिए वंदना ने एक सेट और अरविंद रलिहा व अवधेश त्रिपाठी ने तीन-तीन सेट में नामांकन पत्र खरीदे हैं। रामनगर अनारक्षित ब्लॉक प्रमुख पद के लिये एक मात्र गंगाधर मिश्र ने तीन सेट में पर्चा खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed