फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Candidate unconscious during examination, recruitment

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी बेहोश, भर्ती

Mon, 20 Sep 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Candidate unconscious during examination, recruitment
चित्रकूट/शिवरामपुर । बारिश के दो दिन बाद ही तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए। संक्रामक बीमारियों का दौर अभी जारी है। डायट की अभ्यर्थी की विभागीय परीक्षा के दौरान अचानक तबियत खराब होने पर बेहोश हो गई। जिससे पूरे कक्ष में हड़कंप मच गया। आनन फानन में प्रवक्ता ने अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को जानकारी दी। इसके अलावा बुखार व पेट दर्द के चार मरीज भर्ती हुए है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रयागराज के कोरवा की छात्रा कुंजन सिंह शिवरामपुर के डायट में विभागीय परीक्षा दे रही थी। अचानक चक्कर आने पर गिर गई। वहां मौजूद शिक्षकों ने प्राचार्य को सूचना दी। प्रवक्ता उमेश कुमार कुंज ने छात्रा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों को जानकारी दी है। इसी क्रम में रैपुरा थाना क्षेत्र के कर्का गांव के राजेश की पुत्री कल्पना, पहाड़ी के खेरिया गांव की रेखारानी पत्नी रामसुमेर, तुलसीगंज सीतापुर के दिनेश के पुत्र छोटू, सेहरिन के रामचंद्र के पुत्र नमन व गोबरिया के चंद्रभान की पुत्री काजल को बुखार व पेट दर्द के चलते परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed