फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Buy saplings from the Sapaha nursery at affordable rates.

Chitrakoot News: किफायती दर से सपहा पौधशाला से खरीदें पौधे

Fri, 19 Jun 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Buy saplings from the Sapaha nursery at affordable rates.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। राजकीय पौधशाला में फलदार और शोभा कार पौधे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यह पहल जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश पर की गई है। इच्छुक किसान और नागरिक अपनी आवश्यकतानुसार पौधे किफायती दर पर खरीद सकते हैं।
जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि पौधशाला में अमरूद, आंवला और नींबू जैसे कलमी पौधे मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त, अमरूद, आंवला, नींबू, बेल, शरीफा, कटहल, बेर, अनार, जामुन और सहजन के बीजू पौधे भी हैं। शोभा कार पौधों में गुलाब, गुड़हल और मनीप्लांट शामिल हैं। कलमी पौधे 40 रुपये से 65 रुपये प्रति पौधा की दर से मिल रहे हैं। बीजू और शोभा कार पौधों की कीमत 15 रुपये प्रति पौधा है।
विज्ञापन

पांडेय ने बताया कि कलमी में अमरूद 7676 पौधे और आंवला 2200 के पौधे, जो 65 रुपये प्रति पौधा हैं। नींबू वर्गीय (गुटी) के 4,500 पौधे 40 रुपये प्रति पौधा में उपलब्ध हैं। इसी प्रकार अमरूद 8000, आंवला 7000, बेल 4000, शरीफा 2000 और कटहल 5000 के बीजू पौधे 15 रुपये प्रति पौधा में उपलब्ध हैं। इसी कीमत पर बेर 1000 पौधे, नींबू 3000, अनार 3000, जामुन 5000 और सहजन 2,000 के बीजू पौधे भी खरीदे जा सकते हैं। शोभाकार पौधों में गुलाब 1500, गुड़हल 200 और 15 रुपये प्रति मनी प्लांट की दर से पौधा मिलेगी। मिनी प्लांट के 100 पौधे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed