फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   business,help,GST,rupees,mandalayoukta

मोबाइल टीमें से व्यापारी परेशान

Sat, 06 Feb 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
business,help,GST,rupees,mandalayoukta
फोटो-11- जीएसटी को लेकर विभागीय अधिकारी से वार्ता के दौरान मौजूद व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जीएसटी को लेकर व्यापारियों को होने वाली दिक्कतों का निदान कराने को जीएसटी कार्यालय सीतापुर में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की गोष्ठी हुई। इसमें जीएसटी अधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों के साथ लगातार संवाद स्थापित कर समस्याओं से निजात दिलाने का काम किया जाएगा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि अकारण व्यापारियों को परेशान न करें। नियमानुसार काम कर व्यापारियों की मदद करें।
विज्ञापन

ताकि टैक्स जमा करने में परेशानी न हो। खासकर मोबाइल टीमें व्यापारियों को अकारण परेशान करती हैं इस पर रोक लगाई जाए। जीएसटी रिटर्न को सरल बनाया जाए। जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर जय सिंह ने कहा व्यापारी जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराएं एवं सरकार द्वारा व्यापारी दुर्घटना बीमा में व्यापारियों का 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा का लाभ उठाएं। युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि कार्यालय में व्यापारियों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। गोष्ठी में असिस्टेंट कमिश्नर अभिलाष यादव, प्रशांत अवस्थी, सचल दल प्रभारी मंदार सिंह, जीएसटी बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल शुक्ला, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी, पंकज अग्रवाल, गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री गुलाब गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed