फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bullet not found even after X-ray of the body; accused of molestation also dies.

Chitrakoot News: शव के एक्सरे के बाद भी नहीं मिली गोली, छेड़छाड़ के आरोपी की भी मौत

Tue, 13 Oct 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 13 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bullet not found even after X-ray of the body; accused of molestation also dies.
फोटो 11 सीकेटीपी 15 आरोपी श्याम आधार फाइल फोटो।
मऊ(चित्रकूट)। भतीजी से छेड़खानी का विरोध करने पर चाची की गोली मारकर हत्या और चाचा को घायल करने के मामले में सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान महिला के शरीर में गोली न मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि गोली लगने के निशान मिले हैं। जिला अस्पताल में एक्सरे कराने के बाद पोस्टमार्टम पूरा हो सका। वहीं वारदात के बाद खुद को गोली मारने वाले आरोपी की भी प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

किशोरी की मां के अनुसार आरोपी श्याम आधार मिश्रा ने 9 अक्तूबर को उनकी 17 वर्षीय बेटी को फोन कर बुलाया और न आने पर भाई को गोली मारने की धमकी दी। किशोरी के पहुंचने पर आरोपी ने ट्रक के केबिन में दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। कोर्ट से आरोपी को जमानत मिल गई।
विज्ञापन


रविवार को आरोपी किशोरी के घर में घुसा और उसके चाचा को दो गोली मार दी। बचाने आई चाची को घसीटकर तीन-चार गोलियां मार दीं। परिजन दोनों को सीएचसी मऊ ले गए, जहां डॉक्टरों ने चाची को मृत घोषित कर दिया और चाचा को प्रयागराज रेफर कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी ने भी खुद को गोली मार ली। पुलिस उसे सीएचसी ले गई, वहां से उसे भी प्रयागराज रेफर किया गया, जहां रात में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोमवार को महिला के पोस्टमार्टम के दौरान गोली न मिलने पर डॉक्टरों ने एक्सरे की सलाह दी। जिला अस्पताल में बिजली गुल होने से इसमें देरी हुई। बाद में पोस्टमार्टम पूरा हुआ। शरीर पर दो जगह गोली के निशान मिले, लेकिन गोली बरामद नहीं हुई। आरोपी का पोस्टमार्टम प्रयागराज में हुआ।
---------

दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ था, लेकिन पुलिस ने आरोपी से मिलकर सिर्फ छेड़खानी की रिपोर्ट लिखी और शांतिभंग में चालान किया। अगर पुलिस सही कार्रवाई करती तो दो जानें बच जातीं। परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
उधर, एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी और आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे, जिसका परिजन विरोध करते थे। तीन दिन पहले दोनों ट्रक में आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे, जिसके बाद परिजन ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी पर कार्रवाई की गई थी।
---
मृतक सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज
महिला की गोली मार कर हत्या के मामले में उसके बेटे की तहरीर पर आरोपी मृतक श्याम आधार मिश्रा उर्फ बबुआ, उसके पिता दिनेश चंद्र और गांव के ही पंकज कुमार पांडेय के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित कई अन्य बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)
---
छावनी बना गांव, गलियों में लगी पुलिस

मऊ। महिला की गोली मार कर हत्या और आरोपी के गोली मार कर खुदकुशी करने के बाद पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। रात से एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी पीयूष कांत राय, सीओ फहद अली, मऊ थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह, रैपुरा, बरगढ़, सरधुआ, मानिकपुर, राजापुर के साथ पीएसी की एक बटालियन डटी है। गांव के मुख्य मार्ग से लेकर अंदर गलियों में तक पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। ताकि किसी भी प्रकार का उपद्रव न हो सके।

------------
आज होगा महिला व आरोपी का अंतिम संस्कार
महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की शाम को गांव पहुंचा। अंधेरा हो जाने की वजह से परिजन ने अंतिम संस्कार रोक दिया। वहीं देर शाम आरोपी श्याम आधार मिश्रा का भी शव गांव पहुंचा। अंधेरा होने से उसका भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका। अब दोनों का मंगलवार को अंतिम संस्कार होगा।

-------------

सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पक्ष पर वार
गोलीकांड के बाद सोशल मीडिया पर दलित व सवर्ण समाज एक-दूसरे पर आरोप लगा रहा है। कई ने पोस्ट किया कि दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है। विरोध पर परिजन को गोली मार कर हत्या की गई।
मामले में सहयोग करने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी लगाए जा रहे आरोपों का विरोध कर रहे हैं। वारदात को लेकर सदर विधायक अनिल प्रधान ने पूरे मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने लिखा है कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस तमाशबीन बनी हुई है। थाने व चौकी लूट के अड्डे बने हुए हैं। सांसद कृष्ण देवी पटेल व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
------------

धमकी देने का आरोप

गांव निवासी मृतक महिला के बेटे आरोप लगाया कि वारदात के बाद सोमवार की सुबह आरोपी श्याम आधार मिश्रा के पिता उसके घर के पास आए। आरोप है कि उन्होंने धमकी दी है कि वह जेल गए तो उसके पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी।
------------
मृतक समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस बोली- विवेचना में हटेगा नाम
मऊ। इस मामले में मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मुख्य आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। पुलिस अब विवेचना में मृतक का नाम हटाने की बात कह रही है।
परिजनों के अनुसार आरोपी श्याम आधार मिश्रा उर्फ बबुआ ने किशोरी के साथ छेड़खानी की थी। रिपोर्ट दर्ज होने से खुन्नस खाए आरोपी ने रविवार को किशोरी के घर में घुसकर उसके चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया और बचाने आई चाची को गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ देर बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली।
मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने श्याम आधार मिश्रा उर्फ बबुआ, उसके पिता दिनेश चंद्र और गांव के ही पंकज कुमार पांडेय के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत बीएनएस की गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। इसी बीच प्रयागराज में इलाज के दौरान श्याम आधार की मौत हो गई, जिसके बाद लोगों का कहना है कि पुलिस ने मृतक पर प्राथमिकी दर्ज की है, जो सरासर गलत है।
हालांकि पुलिस का कहना है कि अब मृतक आरोपी का नाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हटेगा। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ प्राथमिकी मौत से पहले ही दर्ज हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य दस्तावेजों के सत्यापन के बाद विवेचना में मृतक आरोपी का नाम हटा दिया जाएगा। उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल नहीं होगी।

----
वर्जन

महिला के शरीर पर दो गोलियों के निशान मिले हैं। गोली अंदर फंसने की आशंका पर एक्सरे करवाया था, लेकिन अंदर गोली नहीं मिली है। वहीं आरोपी के शव का पोस्टमार्टम प्रयागराज में हुआ है। घायल चाचा का इलाज प्रयागराज में चल रहा है।

-अरुण कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed