फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Build self-sufficient village public participation possible

आत्मनिर्भर गांव का निर्माण जनसहभागिता से संभव

Tue, 28 Feb 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूराो/चित्रकूट Updated Tue, 28 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Build self-sufficient village public participation possible
नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्राम पंचायतों की मजबूती से विकास भी तेजी से होगा। इसके लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आत्म निर्भर गांव का निर्माण जनसहभागिता से ही सम्भव है।
विज्ञापन


दीनदयाल शोध संस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ स्थित विवेकानंद सभागार में आयोजित ग्राम पंचायतों के स्वयं के स्रोत से अर्जित आय में वृद्धि विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला मंगलवार को शुरु हुई। इसका शुभारंभ कर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में नानाजी देशमुख ने जो ग्राम विकास का मॉडल जनता के सामने रखा है, वह अनुकरणीय है। पूरे देश के गांवों में ऐसे मॉडल को आधार बनाकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन


इससे सफलता मिलेगी। उन्होंने कार्यशाला में मौजूद सभी सरपंचों एवं अधिकारियों से कहा कि पंचों का निर्णय हमारे देश में परमेश्वर का निर्णय माना जाता है। प्रधानमंत्री की पहली प्राथमिकता गांव का विकास एवं पंचायती राज का सशक्तिकरण है। एक आत्म निर्भर गांव का निर्माण जनसहभागिता से ही सम्भव है। इस जनसहभागिता के पीछे कोई नैतिक शक्ति काम करती है, यह नानाजी के ग्राम स्वावलंबन केन्द्रों में देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय सचिव जितेंद्र शंकर माथुर एवं संयुक्त सचिव संजीव जोशी के साथ दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान सचिव अतुल जैन एवं संगठन सचिव अभय महाजन ने ग्राम विकास के लिए काम करने के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed