फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BSP to contest with panchayat elections

चित्रकूट: पंचायत चुनाव में दमखम के साथ उतरेगी बसपा

Sun, 20 Dec 2020 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
BSP to contest with panchayat elections
मंच पर मौजूद बसपा के बुंदेलखंड के मुख्य सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार व कानपुर मंडल के मधुसूदन - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। मुख्यालय के पटेल उत्सव भवन में रविवार को बसपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में कानपुर व बुंदेलखंड मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारियों की बैठक हुई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में पूरा दमखम दिखाने का संकल्प लेकर जुटने को कहा है। इस दौरान बसपा छोड़कर गए पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह पाल व पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलदीप सिंह समेत कई अन्य नेताओं ने पार्टी में वापसी की।
विज्ञापन

बुंदेलखंड व कानुपर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार व मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि बसपा अपनी नीतियों से समझौता नहीं करेगी। पार्टी डॉ. भीमराव आंबेडर के बताए रास्ते पर चल रही है। पंचायत चुनाव में बसपा पूरी ताकत का प्रयोग कर अपने वोट बैंक के साथ मैदान में उतरेगी। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी करें और पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रयास करें।
विज्ञापन

सम्मेलन में तय हुआ कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारी गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं से मिले। सम्मेलन में भाजपा में शामिल हो चुके बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलदीप सिंह समेत रामअभिलाष पाल, चंद्रलोक सिंह पटेल समेत दो दर्जन भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं ने बसपा में घर वापसी की है। इस मौके पर पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा, कौशलेंद्र कुमार, शिवबरन निषाद, रामलखन निषाद, दरबारी लाल वर्मा, धनराज निषाद, फूलन, मेहरबान व रामशिरोमणि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed