{"_id":"6963e3fecd8b2a202505c1aa","slug":"brother-in-law-and-brother-in-law-beat-up-the-young-man-chitrakoot-news-c-215-sknp1043-125572-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बहनोई-साले ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बहनोई-साले ने युवक को पीटा
Sun, 11 Jan 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
सरधुआ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बक्टा गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान शराब को लेकर कहासुनी हो गई। बातचीत बढ़ने पर एक युवक को उसके बहनोई और साले ने मिलकर लाठी-डंडों से पीट दिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बक्टा खुर्द निवासी भोला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार सुर्वी के घर तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम स्थल पर आग तापते समय तीरघुमाई गांव का छोटा और उसका बहनोई मइयादीन वहां आ गए । बातचीत के दौरान शराब पीने को लेकर विवाद शुरू हो गया। भोला का आरोप है कि इसी बात पर छोटा और मइयादीन ने मिलकर उस पर डंडे से हमला कर दिया।
मारपीट की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी छोटा और मइयादीन मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों, छोटा और मइयादीन, के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।