{"_id":"6a89db017c3c6e7f6301a299","slug":"bridge-washed-away-village-cut-off-officials-rushed-to-the-scene-following-protests-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-135342-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पुल बहा, गांव कटा, प्रदर्शन पर दौड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पुल बहा, गांव कटा, प्रदर्शन पर दौड़े अफसर
Sat, 22 Aug 2026 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर की ग्राम पंचायत रुखमा खुर्द का मजरा बंदरी पुरवा बारिश में टापू बन गया। संपर्क मार्ग का पुल बहते ही मुख्यालय से नाता टूट गया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर हंगामा शुरू कर दिया तब जाकर अफसरों की नींद खुली।
बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के मुकेश पटेल के नेतृत्व में ग्रामीण प्रदर्शन किया। बताया कि पुल बहने से स्कूली बच्चों से लेकर मरीजों तक को निकलने में आफत है। कई बार गुहार लगाई पर किसी ने नहीं सुनी। मजबूरी में प्रदर्शन का रास्ता पकड़ा।
एसडीएम विनीत कुमार द्विवेदी, बहिलपुरवा थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह, राजस्व टीम और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों को जल्द पुल मरम्मत का आश्वासन दिया। इस दौरान मइयादीन, कल्लू, संदीप, अवधेश, दादूलाल, शोभा, मुन्नीलाल, बच्चीलाल, गोपाल समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।