फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bridge not built, dam water filled in the settlement

चित्रकूटः नहीं बना पुल, बांध का पानी बस्ती में भरा

Tue, 01 Nov 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bridge not built, dam water filled in the settlement
फोटो-4- भगवतपुर कौलौहा गांव के बीच जलभराव से नाव से जाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। अधिक बारिश होने से रसिन बांध से जुड़े छोटे बंधों के आसपास पानी भर गया है। बांध के पास स्थित भगवतपुर-कोलौहा मार्ग पर रपटे में पानी भरने से ग्रामीणों को नाव के सहारे आना-जाना पड़ता है। पुल निर्माण का काम पूरा न होने से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

रसिन बांध के पास आधा दर्जन गांवों तक आवागमन के लिए मार्ग है। इन गांवों के अलावा मार्ग से पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित गांवों के लोग भी यहां से आते-जाते हैं। इस मार्ग में बांध का पानी भर जाने से आसपास के डेढ़वाड़ मानपुर, कल्याणगढ़, मुहुई, सड़ा, नरदहा, कालिंजर, बघेलाबारी आदि गांव के निवासी परेशान हैं। बांध से जुड़े छोटे बंधों में अधिक पानी भरने से मार्ग में बने रपटे में पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों को नाव के सहारे आवागमन कर रहे है।
विज्ञापन

मार्ग पर पुल बनाने के लिए पिछले साल तत्कालीन लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने शिलान्यास किया था। पुल निर्माण के लिए 10 करोड़ 59 लाख का बजट भी पास कर दिया गया। इसके बाद भी काम नहीं हुआ। आजाद मंच के प्रवक्ता दीपक पांडेय व ग्रामीण राजेश पटेल, सुनील तिवारी, सुरेश तिवारी ने बताया कि यह समस्या कई वर्षों से है। जब कभी रसिन गांव में पानी अधिक भर जाता है तो रपटा भी डूब जाता है। इससे आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता है। इस साल भी यह समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता राजनाथ सिंह यादव ने कहा कि कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने बाईपास मार्ग नहीं बनाया है। इससे बंधों का पानी रपटा तक आ जाता है। जिसके कारण आवागमन प्रभावित होता है। यह स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी।

फोटो-5- भगवतपुर कौलौहा गांव के बीच जलभराव से नाव से जाते ग्रामीण।  संवाद

फोटो-5- भगवतपुर कौलौहा गांव के बीच जलभराव से नाव से जाते ग्रामीण। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed