{"_id":"9b4ba6a0137462a39f90a319d6a72c63","slug":"bolero-killed-byke-rider-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बोलेरो ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को बोलेरो ने रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Sun, 24 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर दाल मिल के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं एक अन्य घटना में जीप की टक्कर से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
एसडीएम कालोनी निवासी गौरव जायसवाल उर्फ मोनू (26) पुत्र संतोष जायसवाल शनिवार रात बाइक से घर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दाल मिल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे रौंद दिया। हादसे में गौरव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली के एसआई सुशील कटियार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सदर विधायक वीर सिंह समेत सपा नेता नरेंद्र गुप्त, भाजपा नेता मुन्ना करवरिया ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं शिवरामपुर चौकी प्रभारी संतशरण सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर लावारिस बोलेरो बरामद कर ली गई है। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र ने बताया कि मृतक के भाई सौरभ की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उधर एक अन्य घटना में रैपुरा थाना क्षेत्र के देउंधा गांव निवासी शैलेश पांडेय का पुत्र प्रथम(9) रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से उसे इलाहाबाद रिफर कर दिया गया।