फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bjp,MP,mla,ARMY,lucknow cricket kanpur auraiya won

पृथक बुंदेलखंड राज्य की कवायद

Sun, 04 Apr 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
bjp,MP,mla,ARMY,lucknow cricket kanpur auraiya  won
चित्रकूट। पृथक बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को एक बार फिर धार देने के लिए बुंदेली सेना संगठन का विस्तार करेगी। जल्द ही प्रदेश और मध्यप्रदेश के 21 जिलों में जिला कमेटियां घोषित की जाएंगी। इसके बाद तहसील, ब्लाक और न्याय पंचायत स्तर की कमेटियां सक्रिय की जाएंगी। साथ ही पृथक राज्य की आवाज उठाने वाली ताकतों को एक मंच पर लाने की कवायद होगी।
विज्ञापन

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पृथक बुंदेलखंड राज्य आंदोलन में अब केवल विचार क्रांति की जरूरत है। भाजपा सरकारों में ही छोटे राज्य बने हैं और पृथक राज्य का मुद्दा दिल्ली, लखनऊ और भोपाल के दरबारों में पहुंच चुका है। पृथक राज्य आंदोलन की बिखरी ताकतों को एक मंच पर लाने की कवायद होगी। बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने पृथक राज्य की आवाज उठाई तो हाल ही में हमीरपुर-महोबा के सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग की। पृथक बुंदेलखंड की आवाज विधानसभा, विधान परिषद और लोकसभा में उठाएं। इसके लिए जन प्रतिनिधियों से भी संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

साहित्य दीप महाकुंभ का शुभारंभ
खोही(चित्रकूट)। पं. गोपाल तिवारी के संयोजकत्व में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन साहित्य दीप महाकुंभ आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ गायत्री शक्तिपीठ में व्यवस्थापक रामनारायण त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि कवि राजीव राजे, स्थानीय संयोजन वीपी भ्रमर समेत अन्य कवियों ने प्रस्तुतियां दी। एक वर्ष तक जगह-जगह आयोजनों के बाद सेमी फाइनल मे पहुंचे कवियों का फाइनल काव्य पाठ चित्रकूट मे आयोजित हुआ। इसमें विजेताओ को विशेष शील्ड-अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर पंजाब, मप्र, उप्र, दिल्ली छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि प्रांतो के लोगों ने प्रतिभाग किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। एसपी अंकित मित्तल की अध्यक्षता में शनिवार की रात पंचायत चुनाव के मद्देनजर पहाडी व राजापुर थाना में समीक्षा गोष्ठी संपन्न हुई। उन्होंने प्रभारी निरीक्षकों को गांवों में एरिया डोमिनेशन के निर्देश दिए हैं। थाना क्षेत्र के पोलिंग बूथ, संवेदनशील, अति संवेदनशील एवं संवेदनशील प्लस ग्रामों की समीक्षा की। कहा कि 10 साल के अपराधों से संबंधित अपराधियों पर कार्रवाई करें। इस दौरान पहाड़ी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा, राजापुर थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह, उप निरीक्षक आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed