फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP gave utmost importance to OBC: Sadhvi

ओबीसी को भाजपा ने दिया सर्वाधिक महत्व: साध्वी

Fri, 06 Oct 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 06 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
BJP gave utmost importance to OBC: Sadhvi
चित्रकूट/खोही। केंद्रीय ग्रामीण विकास व उपभोक्ता मामले की राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने ओबीसी जनगणना पर कहा कि विपक्षी बौखला गए हैं। भाजपा ने ही सर्वाधिक ओबीसी वर्ग के मंत्री व अन्य पदों पर महत्व दिया है। महिला आरक्षण बिल को लागू करने की हिम्मत किसी सरकार की नहीं हुई सिर्फ भाजपा ने ही इसे कानून बनवाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री ने सबसे पहले भगवान कामदनाथ मंदिर में पूजन किया। इसके बाद जानकीकुंड अस्पताल जाकर खुद का नेत्र परीक्षण कराया। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में कई सवालों पर उन्होंने कहा कि देश में मोदी है तो मुमकिन है। बंगाल के सांसदों द्वारा दिल्ली में उनसे न मिलने के आरोपों पर कहा कि यह झूठ है।
विज्ञापन

वह खुद आधे घंटे तक इनके आने का इंतजार कर रही थीं। इसके बाद केंद्र सरकार पर बंगाल का बजट रोकने का गलत आरोप लगा रहे हैं। किसी भी भ्रष्टाचार व घोटाले की जांच कराने के लिए भाजपा खुद पहल कर रही है। विपक्ष इसे गुमराह कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने यूपी में धार्मिक नगरों के विकास पर जोर दिया। कहा कि अयोध्या से लेकर रामपथगमन चित्रकूट तक जोड़ने से इसका विकास होगा। चित्रकूट में भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मंदाकिनी प्रदूषित और नाले गिरने के सवाल पर टालमटोल जवाब दिया। अंत में देश में जाति आधारित गणना कराने के सवाल पर कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed