{"_id":"6536b5ff46251dc00509bbb6","slug":"bikes-collide-student-dies-three-injured-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-2524-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बाइकें टकराईं, छात्र की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बाइकें टकराईं, छात्र की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। देवी दर्शन करने जा रहे एक बाइक में सवार सगे भाई समेत चचेरा भाई दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सगा भाई समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक आईटीआई का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।
राजापुर थाना क्षेत्र के खटवारा निवासी पिता श्यामलाल आरख ने बताया कि रविवार की रात को उसका पुत्र कौशलेंद्र (20), अनुराग (10) अपने चचेरे भाई आशीष (22) के साथ एक बाइक में गांव से राजापुर कस्बा देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। राजापुर-छीबों मार्ग स्थित गैला रोड के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके चलते बाइक सवार कौशलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों भाई व दूसरी बाइक में सवार युवक मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया। जहां पुलिस ने तीनों को प्रयागराज रेफर कर दिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।