{"_id":"623b625c4a917c6c6c277825","slug":"bike-riding-farmer-dies-due-to-vehicle-collision-chitrakoot-news-knp6871159148","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
विज्ञापन
फोटो-13- प्रेम सिंह- फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
सरैंया (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रामनगर के पास वाहन की टक्कर से भाजपा नेता किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन लेकर चालक भाग निकला। अंधेरा होने से आसपास के लोग कुछ देर बाद घटना के बारे में जान पाए। घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रैपुरा थाना क्षेत्र के नयाचंद्रा गढ़ीकला के किसान प्रेम सिंह (48) मंगलवार की देर शाम मऊ कस्बे से बाइक से घर आ रहे थे। रामनगर मोड़ के समीप किसी वाहन ने ठोकर मार दिया। इसे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।
वाहन चालक फरार हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के अनुसार किसान हेलमेट नहीं पहने थे। उनके तीन पुत्र, पत्नी किरन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रेमसिंह भाजपा के शक्ति केंद्र ऐचवारा मंडल के संयोजक थे।