{"_id":"5fde3ee68ebc3e3b903e608c","slug":"bike-rider-killed-by-tractor-collision-chitrakutt-news-knp60093693","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत
विज्ञापन
सुशील कुमार, फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKUTT
मऊ(चित्रकूट)। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मऊ थानाक्षेत्र के लालता रोड के पास शनिवार रात को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। पुलिस ने सफाईकर्मी को सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। युवक मिर्जापुर जिले के लालगंज का निवासी था।
मिर्जापुर जिले के लालगंज जगहराकला सिमरा निवासी सुशील कुमार(36) पुत्र सत्यनारायण चित्रकूट के रामनगर ब्लाक में सफाईकर्मी था। कंप्यूटर की जानकारी होने पर वह एडीओ पंचायत कार्यालय में कंप्यूटर आपरेटर का भी काम करता था। रविवार को अवकाश होने के कारण वह शनिवार देर शाम को कार्यालय में काम निपटाने के बाद बाइक से गांव मिर्जापुर जाने को निकला था।
रात लगभग आठ बजे जैसे ही वह हाईवे के लालता रोड नहर के पास पहुंचा, तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे सुशील छिटककर सड़क पर जा गिरा और उसका हेलमेट भी टूट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क किनारे देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी ने सफाईकर्मी को सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि सुशील के पेट, सीने व सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।