फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike collides with pole on highway, student dies

हाईवे पर बाइक खंभे से टकराई, छात्र की मौत

Wed, 09 Mar 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with pole on highway, student dies
फोटो-13- शिवम सिंह- फाइल फोटो । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर बेड़ी पलिया के पास निमंत्रण से लौट रहे दो छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे बिजली के खंभे से से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल छात्रों को जिला अस्पताल लाया गया। इसमें से एक छात्र की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरे को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। छात्र के सिर पर गंभीर चोट मौत की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन

बांदा के फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी गांव का शिवम सिंह (17) पुत्र छेदीलाल चित्रकूट के श्रीगंगाप्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था और वह कॉलेज के हास्टल में रहता था। मंगलवार की शाम को वह साथी कपसेठी गांव के मान सिंह (18) पुत्र भूपेंद्र सिंह के साथ बाइक से पिता के ननिहाल खुटहा गांव निमंत्रण में गया था। मंगलवार की देर रात लौटते समय बेड़ी पुलिया के डिग्री कॉलेज के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने के लिए बाइक किनारे की तो वह सड़क किनारे रखे बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। शिवम को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल मान सिंह को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवम जनसेवा इंटर कालेज में 12वीं का छात्र था। हास्टल में रहकर पढ़ाई करता था। इकलौते बेटे को खोने पर मां रेखा देवी के आंसू नहीं थम रहे। घायल मानसिंह भी इंटर का छात्र है। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीगंगाप्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज के हास्टल में 22 छात्र रहते हैं। बुधवार को घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस में कई शिक्षक व सहपाठी पहुंचे। सहपाठियों ने बताया कि वार्डन से बिना अनुमति लिए छात्र आते-जाते हैं। शिवम भी सिर्फ सहपाठियों से निमंत्रण में जाने की बात कर रहा था। संभवत: वह मामा की बाइक से लौट रहा था। छात्रों ने आरोप लगाया कि वार्डन कॉलेज के शिक्षक नहीं हैं। इस संबंध में कालेज के प्रधानाचार्य सीताराम सिंह ने बताया कि वार्डन जितेंद्र कुमार हैं। उनसे इस संबंध में पूछताछ की गई है। वार्डन ने बताया कि छात्र रिश्तेदार के साथ ही हास्टल से गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed