फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Barhunitir-Sapha-Kailaha-Rukhma Khurd road closed

Chitrakoot News: बरहुनीतीर-सपहा-कैलहा-रुखमा खुर्द मार्ग बंद

Wed, 02 Sep 2026 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 02 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Barhunitir-Sapha-Kailaha-Rukhma Khurd road closed
चित्रकूट। पाठा क्षेत्र में लगातार बारिश से बरहुनीतीर, सपहा, कैलहा और रुखमा खुर्द को जोड़ने वाला मार्ग जलमग्न हो गया है। इससे आवागमन और आपातकालीन सेवाएं बाधित हैं।
विज्ञापन

कैलहा में एक मरीज को लेने जा रही एंबुलेंस करीब एक घंटे तक फंसी रही और उसे वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों की आवाजाही भी बंद हो गई है। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के मुकेश कुमार ने प्रशासन से तत्काल मार्ग को आवागमन योग्य बनाने की मांग की है। उन्होंने क्षतिग्रस्त मार्गों व पुल-पुलियों का निरीक्षण कर मरम्मत कराने को भी कहा है। (संवाद)
विज्ञापन

---
टाउन हॉल आश्रय केंद्र में 55 लोग ठहरे
चित्रकूट। बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए नगर पालिका के टाउन हॉल को आश्रय केंद्र बनाया गया है। यहां तरौंहा गांव के 55 लोगों को ठहराकर खाने पीने की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था जिला प्रशासन एवं नगर पालिका ने कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउन हॉल में बच्चों को दूध भी दिया गया है। नगर पालिका के कर्मचारी निगरानी भी कर रहे हैं। डीएम पुलकित गर्ग ने सभी को सही से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

तरौंहा निवासी कमला देवी, राजू मलिक, काजल, शिमला देवी व धर्मेंद्र व प्रदीप ने बताया कि बाढ़ से उनके घरों में पानी भर गया है। राशन सहित अन्य सामग्री भीग कर बर्बाद हो गई है। यहां पर रहना खाना मिल रहा है। (संवाद)
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed