फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ban on the entry of heavy vehicles into the city starts today.

Chitrakoot News: आज से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी

Mon, 10 Aug 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ban on the entry of heavy vehicles into the city starts today.
चित्रकूट। सावन मास अमावस्या मेला और सामान्य यातायात प्रबंधन के लिए यातायात पुलिस ने शहर में भारी एवं मध्यम मालवाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। यह प्रतिबंध 11 अगस्त से प्रभावी होगा।
विज्ञापन

हालांकि आपातकालीन तथा आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सावन अमावस्या मेला के मद्देनजर 11 अगस्त को सुबह 5:30 बजे से 13 अगस्त की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक भारी और मध्यम मालवाहनों का शहर में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके बाद, 14 अगस्त से अगले 30 दिनों तक या नए आदेश आने तक यह प्रतिबंध जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सावन मास के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। 17 अगस्त और 24 अगस्त को भारी मालवाहनों के लिए नो-एंट्री का समय सुबह 5:30 बजे के बजाय सुबह 3:30 बजे से प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तिथियों पर सुबह 3:30 बजे से निर्धारित नो-एंट्री अवधि समाप्त होने तक किसी भी भारी या मध्यम मालवाहन को नगर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
-------------
इन रूटों तक रह
- लोढ़वारा मोड़, राजापुर मार्ग पर प्रतिबंध सुबह 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक रहेगा, जबकि रेहटिया और खोह पर रात 10:00 बजे तक नो-एंट्री लागू होगी।
- बेड़ी पुलिया, बांदा रोड पर यह समय रात 11:00 बजे तक लागू होगा। यह व्यवस्था यातायात को सुचारु रखने के लिए की गई है।
- सुबह 5:30 बजे से पहले नगर में प्रवेश कर चुके भारी मालवाहनों को सुबह 6:00 बजे तक नो-एंट्री क्षेत्र से बाहर निकलना होगा।
- शहर में वैवाहिक, धार्मिक, त्योहार, जुलूस या राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान नो-एंट्री के समय में परिवर्तन किया जा सकता है। ऐसे परिवर्तनों की सूचना संबंधित नो-एंट्री बैरियरों पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed