फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   'Backwards, not quota underclass'

‘पिछड़ों, दलित वर्ग का कोटा पूरा नहीं’

Sat, 12 Sep 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sat, 12 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
'Backwards, not quota underclass'

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि पिछड़ों और दलित वर्ग का कोटा पूरा नहीं किया जा रहा है। उप्र लोक सेवा आयोग में त्रिस्तरीय आरक्षण का फार्मूला लगाकर पिछड़ों और दलितों का कोटा पूरा करने की पहल की गई थी, पर वर्तमान प्रदेश सरकार ने इसे वापस लेकर इनके बढ़ते कदमों को रोकने का काम ही किया है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा और सपा दोनों आरक्षण मुद्दे पर खामोश रहती हैं। कृष्णा पटेल शनिवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के शहीद माह दिवस पर सामाजिक न्याय संकल्प रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि देश का विकास बिना खेती संभव नहीं है। किसानों को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


किसानों को लागत से पचास फीसदी अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य दिए जाने की स्वामीनाथन रिपोर्ट आज भी लटकी है। उन्होंने दावा किया कि बीस साल में लगभग तीन लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल का कहना था कि आरक्षण की अलख जगाने वाले बाबू जगदेव प्रसाद को कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनगणना के नए आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि ग्रामीण भारत की आर्थिक, सामाजिक तस्वीर अच्छी नहीं है। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, प्रेमचंद्र मौर्य, छोटेलाल मौर्य, विक्की मौर्य, कैलाशनाथ पटेल, गंगाराम यादव, आरबीसिंह पटेल, आदि ने भी संबोधित किया।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामसिया सिंह पटेल, यशवंत पटेल, बलिकरन पासी, संतोष धुरिया, रामसनेही मौर्य, अलका पटेल, महेंद्र पटेल, मोहनलाल फौजी, भगवान सहाय पटेल, शीतला प्रसाद आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला डाक बंगले कर्वी से राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर तक पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed